श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में बुधवार को धूमधाम से एनसीसी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर एनसीसी छात्रों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया| श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने एनसीसी दिवस के उपलक्ष्य पर 26 जनवरी 2023 को गणतंत्र दिवस परेड में चयनित होने वाले श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के एनसीसी छात्राओं को शुभाशीष दिया|


